मेरे किनारे पे मेकोंग नदी लेटती है
यहाँ सूरज को
सिर्फ दो कदम चलकर डूबना होता है
रात भर सूरज डूबा रह कर
भले हीँ लौटता हो ठंढा होकर सुबह-सुबह
नदी सूखती जाती है थोड़ी-थोड़ी रोज
मेरे किनारे मेकोंग नदी लेटी है
मैं देर तक बैठता हूँ उसके किनारे
क्या पता कल वो हो न हो
____________
नहीं मालूम, कौन मिल गया है... इस देह के किन्हीं तहों में बसता है... न कहीं ठहरने देता है और न भटकने.... इतना मालूम है कि कुछ ढूंढता है.....पर क्या, ये नहीं मालूम! यही करता रहा है...
Saturday, May 14, 2011
Wednesday, May 11, 2011
एक दिन अचानक...
हमें दूर होना था
हमने एक दूसरे में रखीं
अपनी-अपनी चीजें उठायीं
और खाली हो गए
कितना वक़्त
लगाया था हमने
भरने में अपने रिश्ते को,
एक-एक कर जलाई थीं
जिंदगी की लपटें
और एक दिन जलती लौ पे
हाथ रख कर
बुझा दिया उसको
हाथों से अपने
हमारे हाथ जले नहीं
हमारी नसें ढीली नहीं हुईं
हम कितने बेवफा थे
हमें कुछ मालूम नहीं था
___________
हमने एक दूसरे में रखीं
अपनी-अपनी चीजें उठायीं
और खाली हो गए
कितना वक़्त
लगाया था हमने
भरने में अपने रिश्ते को,
एक-एक कर जलाई थीं
जिंदगी की लपटें
और एक दिन जलती लौ पे
हाथ रख कर
बुझा दिया उसको
हाथों से अपने
हमारे हाथ जले नहीं
हमारी नसें ढीली नहीं हुईं
हम कितने बेवफा थे
हमें कुछ मालूम नहीं था
___________
| Reactions: |
Thursday, May 5, 2011
वे सब लोग अब मर नहीं पाएंगे
बहुत से लोग
जो प्यार में कभी मर गए थे
और अब प्यार में जीने के लिए फिर पैदा हुए थे
उनकी मुश्किल थी कि
उन्हें लोग नहीं मिलते थे
जिन पे प्यार में वे दुबारा मर सकें
और सुकून हो
अकूत प्रेम अब कहीं नहीं दीखता था
फिल्मों में भी नहीं
जहाँ सिर्फ अभिनय से भी काम चलाया जा सकता है
कविता काफी देर तक
माथे पे हाथ रखे सोंचती थी
कि कुछ लिखे
कि वे सब लोग प्रेम पढ़ कर सुकून से मर सकें
जो मर के मरना चाहते थे
पर शब्दों का कहना था
कि वे अब उस तरह नहीं लिखे जा सकेंगे
जिस तरह पढ़े जाने की जरूरत है
इसलिए शायद
वे सब लोग अब मर नहीं पाएंगे
______________
जो प्यार में कभी मर गए थे
और अब प्यार में जीने के लिए फिर पैदा हुए थे
उनकी मुश्किल थी कि
उन्हें लोग नहीं मिलते थे
जिन पे प्यार में वे दुबारा मर सकें
और सुकून हो
अकूत प्रेम अब कहीं नहीं दीखता था
फिल्मों में भी नहीं
जहाँ सिर्फ अभिनय से भी काम चलाया जा सकता है
कविता काफी देर तक
माथे पे हाथ रखे सोंचती थी
कि कुछ लिखे
कि वे सब लोग प्रेम पढ़ कर सुकून से मर सकें
जो मर के मरना चाहते थे
पर शब्दों का कहना था
कि वे अब उस तरह नहीं लिखे जा सकेंगे
जिस तरह पढ़े जाने की जरूरत है
इसलिए शायद
वे सब लोग अब मर नहीं पाएंगे
______________
| Reactions: |
Subscribe to:
Posts (Atom)