Showing posts with label थकान. Show all posts
Showing posts with label थकान. Show all posts

Wednesday, January 5, 2011

अपना थका शरीर तुम्हें सौपने के लिए कितनी वजह काफी है

जानता हूँ
पाँव उठा कर मेज पर रख लेने से,
तान कर घुटने बजा लेने से,
कंधे झटक लेने और पीठ सिकोड़ लेने से
या उँगलियाँ मोड़ कर फोड़ लेने से
इस आनुवंशिक थकान को मिटाया नहीं जा सकेगा

पर क्या इतनी वजह काफी है
हार मान लेने के लिए
और सौंप देने के लिए तुम्हें
अपना थका हुआ शरीर ?

____________