Showing posts with label यकीन. Show all posts
Showing posts with label यकीन. Show all posts

Wednesday, September 23, 2009

सुबह तक तो हौसले में ले जरा !

मैं नींद को तेरे से लू चुरा
अपनी नजर में मुझे तू ले जरा

मैं तेरा हूँ, ये मुझे यकीन हैं
तू इसे अपनी यकीन में ले जरा

रात है घनी और तन्हाई टूटी हुई
सुबह तक तो हौसले में ले जरा

बुझने लगी है लपट जिंदगी की
अपने आग में उसे तो ले जरा

बदन में उग रहा है तू कहीं
अपनी आहटें आ के सुन ले जरा

कुछ लब्ज भटकते हैं बे-आवाज
तू अपने सुर में उसे तो ले जरा

Thursday, July 30, 2009

किसी ने जोर से दे मारा है रिश्ता !

बिखरा है यकीन
वफाओं के टुकडे फैले हैं फर्श पर
किसी ने जोर से दे मारा है रिश्ता
फ़िर से दीवार पर

घर का नक्शा फ़िर से तितर-बितर है
घर फ़िर से कोहराम है

मेरे हाथो पे बहुत सारे निशान हैं अब
वैसे जो कटने से बनते हैं

टूटी वफाओं के टुकडे उठाओ तो
हाथ तो कटते हीं हैं

तोड़ने का कारोबार है उनका
और अब मैं भी उसमें शामिल हो गई हूँ.