मैंने सिगरेट पीनी छोड़ दी थी
मेरे दुःख अब धुएँ में नही बदलते थे
बातों का सिलसिला मेरे हाथों टूट गया था
मेरे हाथ में तभी से मोच आ गई थी
शहर में रोने की कोई जगह नही थी
शहर में रोने पर कर्फ्यू था
मैं अपने दोस्त की माँ से मिलता था
अक्सर मुझे माँ याद आती थी
मेरी माँ में मुझे जो माँ के अलावा था,
वो दिखाई दे जाता था
उस तक पहुँचने के लिए एक सड़क काफ़ी नही थी
वो एक बदलती हुई मंजिल थी
कांपती रात के किनारे पे वक्त मुझे
देर तक बिठाये रखता था
और फ़िर सवेरे में धकेल देता था
मैंने सारे हाथ छोड़ दिए थे
उसका हाथ थामने के लिए
अब कोई चारा नही था, गर वो छलावा थी
Saturday, August 8, 2009
Friday, August 7, 2009
तुम्हारे मूड का भी न, कोई भरोसा नही !
एक अरसे बाद
बिताया सारा दिन आज तुम्हारे साथ
सुबह, तुम्हारे ख्वाब में आँख खोली थी
फ़िर बरामदे में कुर्सी डाले मारता रहा तुमसे गप्प
पूरे इत्मीनान से,
इसी बीच खत्म की चाय की दो प्यालियाँ भी
फ़िर कमरे में आकर,
रोशनदान से आती हुई धुप की जिस बारीक गरमाहट में
भींगता पड़ा रहा देर तक बिस्तर पे,
वो भी तुम्हारी हीं थी
जब नहाने गया तो
वहां भी आ गई तुम
पीठ पे साबुन मलने के बहाने
परोसा खाना अपने हाथ से
खाया मेरे साथ हीं आज कितने दिन बाद
और मेरे सिंगल-बेड पे मेरे साथ लेट कर फ़िर
सुनाती रही मुझे नज्में
फिर जरा सा आँख लगते हीं जाने कहाँ चली गई
उठा तो देखा कि शाम थी और उदासी थी
तुम्हारे मूड का भी न, कोई भरोसा नही!
बिताया सारा दिन आज तुम्हारे साथ
सुबह, तुम्हारे ख्वाब में आँख खोली थी
फ़िर बरामदे में कुर्सी डाले मारता रहा तुमसे गप्प
पूरे इत्मीनान से,
इसी बीच खत्म की चाय की दो प्यालियाँ भी
फ़िर कमरे में आकर,
रोशनदान से आती हुई धुप की जिस बारीक गरमाहट में
भींगता पड़ा रहा देर तक बिस्तर पे,
वो भी तुम्हारी हीं थी
जब नहाने गया तो
वहां भी आ गई तुम
पीठ पे साबुन मलने के बहाने
परोसा खाना अपने हाथ से
खाया मेरे साथ हीं आज कितने दिन बाद
और मेरे सिंगल-बेड पे मेरे साथ लेट कर फ़िर
सुनाती रही मुझे नज्में
फिर जरा सा आँख लगते हीं जाने कहाँ चली गई
उठा तो देखा कि शाम थी और उदासी थी
तुम्हारे मूड का भी न, कोई भरोसा नही!
Wednesday, August 5, 2009
तुम आ कर मना लो ना !
लाख शब्द जोड़े
धुन जगाया
सजायीं स्वरलिपियाँ
पर बोल बजे नहीं
धुन जगाया
सजायीं स्वरलिपियाँ
पर बोल बजे नहीं
चुप बैठे हैं सारे गीत
आवाज जैसे रूठ गई हो
तुम आ कर मना लो ना !
आवाज जैसे रूठ गई हो
तुम आ कर मना लो ना !
Monday, August 3, 2009
पैबंद
समय घिस-घिस कर फटता रहा
और हम उनपे पैबंद लगाते रहे
कुछ यूँ ही गुजरी जिंदगी हमारी
हालात तो हमने ढक दिये पैबंदो से
पर पैबंदो को हम नही ढक पाये.
और हम उनपे पैबंद लगाते रहे
कुछ यूँ ही गुजरी जिंदगी हमारी
हालात तो हमने ढक दिये पैबंदो से
पर पैबंदो को हम नही ढक पाये.
Sunday, August 2, 2009
तुम्हें तो मालूम था न !!
तुमने तो किया था प्यार
तुम्हें तो मालूम था
क्या होती है
विरह की वेदना
फ़िर कैसे छोड़ दिया
तुमने मुझे
अपने प्यार में अकेले
तुमने तो किया था प्यार
तुम्हें तो मालूम था न !!
तुम्हें तो मालूम था
क्या होती है
विरह की वेदना
फ़िर कैसे छोड़ दिया
तुमने मुझे
अपने प्यार में अकेले
तुमने तो किया था प्यार
तुम्हें तो मालूम था न !!
Subscribe to:
Posts (Atom)