कच्ची रह गयी कुछ नज़्में
इस बार भी आम के मौसम में
अभी और बड़े होने थे
पकने थे, और खूशबुएं आनी थी उनमे से
पर तेज अंधर आए
और झाड़ गये डालियां
जिसके हाथ जो लगा
वही लूट ले गया
हर साल लूटी जाती हैं कुछ कच्ची नज़्में
Monday, July 6, 2009
Friday, July 3, 2009
ताकि हंसती रहे पृथ्वी !
तुम्हीं से सीखा मैंने
जमी हुई,
दबी रुलाई को
बहा देने का हुनर
तुम खोज लेती हो
कोई कन्धा, कोई गला, कोई छाती
और रो लेती हो कुछ देर
सब कुछ भुला कर
और कभी कभी ज्यादा देर भी
तुम्हीं ने सिखाया
गले में गला ,
छाती में छाती डाल कर
रोना सारी मनुष्यता कों
कहीं भी, किसी भी हालात में
तुम रो सकती हो
सुर में सुर मिला कर
और सहला सकती हो
एक दुसरे के अनंत दुःख को
बस रो कर हीं
तुम्हें सृष्टि के शुरुआत से हीं पता है
कि अकेले रोने से अच्छा
किसी के साथ रोना है
तुम रो रो कर तैयार करती हो
आधार
कि पृथ्वी का हँसना जारी रह सके
जमी हुई,
दबी रुलाई को
बहा देने का हुनर
तुम खोज लेती हो
कोई कन्धा, कोई गला, कोई छाती
और रो लेती हो कुछ देर
सब कुछ भुला कर
और कभी कभी ज्यादा देर भी
तुम्हीं ने सिखाया
गले में गला ,
छाती में छाती डाल कर
रोना सारी मनुष्यता कों
कहीं भी, किसी भी हालात में
तुम रो सकती हो
सुर में सुर मिला कर
और सहला सकती हो
एक दुसरे के अनंत दुःख को
बस रो कर हीं
तुम्हें सृष्टि के शुरुआत से हीं पता है
कि अकेले रोने से अच्छा
किसी के साथ रोना है
तुम रो रो कर तैयार करती हो
आधार
कि पृथ्वी का हँसना जारी रह सके
वक्त मुझपे कर रहा है खाक से दस्तखत...
तुमने तो बताये नही
अपने दुःख,
अपनी परेशानियाँ
और मेरा मानना है कि
दुःख बांटे बगैर रिश्ते नही बनते
अपने दुःख,
अपनी परेशानियाँ
और मेरा मानना है कि
दुःख बांटे बगैर रिश्ते नही बनते
यूँ कब तक चलता
बिना रिश्ते के एक साथ जीनातुम नही हो
मेरे किसी रिश्ते में अब
और वक़्त
मुझपे कर रहा है खाक से दस्तखत...मेरे किसी रिश्ते में अब
और वक़्त
जब मैं कहता हूँ तुमसे कि
वक़्त मुझपे कर रहा है खाक से दस्तख़ततो सिर्फ़ यह मानते हुए
कि दुःख बांटे बगैर रिश्ते नही बनतेThursday, July 2, 2009
अपने बिके देह में
आज फिर बेच दिए
नींद की कतरने हमने
आज फिर बाजार की चढ़ती-उतरती दामो के साथ
बाँध दिया खुद को.
आज फिर अपने बिके देह में रहना होगा मुझे
आज फिर रूह कर्ज से होकर गुज़रेगी
नींद की कतरने हमने
आज फिर बाजार की चढ़ती-उतरती दामो के साथ
बाँध दिया खुद को.
आज फिर अपने बिके देह में रहना होगा मुझे
आज फिर रूह कर्ज से होकर गुज़रेगी
Wednesday, July 1, 2009
तेरे बगैर अक्सर
शामें ढल जाया करती हैं तेरे बगैर अक्सर,
अक्सर ही तेरे बगैर !
जो ढल जाया करती हैं शामें तेरे बगैर
मत पूछो कि उन शामो की रातों का क्या होता है
नीली पड़ी रहती है उनकी देह
जैसे कोई जख्म उभरते उभरते रह गया हो
भीतर का दर्द बाहर न आ पाया हो जैसे
जैसे बिस्तर पे उग आए हों पानी वाले फफोले
जिन पर जरा सा दबाब गिरे
तो फूटने का अंदेशा हो.
वे रातें कटती नहीं किसी भी आड़ी से
कोई भी सुई निकाल नही पाती
नींद के पाँव में
चुभी उस कील को,
जो सोने नहीं देती रात भर
वो शामें
जो ढल जाया करती हैं
तेरे बगैर अक्सर .....
अक्सर ही तेरे बगैर !
जो ढल जाया करती हैं शामें तेरे बगैर
मत पूछो कि उन शामो की रातों का क्या होता है
नीली पड़ी रहती है उनकी देह
जैसे कोई जख्म उभरते उभरते रह गया हो
भीतर का दर्द बाहर न आ पाया हो जैसे
जैसे बिस्तर पे उग आए हों पानी वाले फफोले
जिन पर जरा सा दबाब गिरे
तो फूटने का अंदेशा हो.
वे रातें कटती नहीं किसी भी आड़ी से
कोई भी सुई निकाल नही पाती
नींद के पाँव में
चुभी उस कील को,
जो सोने नहीं देती रात भर
वो शामें
जो ढल जाया करती हैं
तेरे बगैर अक्सर .....
Subscribe to:
Posts (Atom)