वही दर है
वही मैं
सिर्फ़ मन्नतें बदली हैं
कभी मांगता था
कि तू जिंदगी में आ जाए
और अब मांगता हूँ
कि तू बस और याद न आए
वही मैं
सिर्फ़ मन्नतें बदली हैं
कभी मांगता था
कि तू जिंदगी में आ जाए
और अब मांगता हूँ
कि तू बस और याद न आए
ट्रैफिक सिग्नल पे
गाड़ियों के शीशे ठोक-ठोक कर
बेच रहा है वो
कागज़ के तिरंगे
और इस तरह
कमा रहा है
थोडी सी आजादी
अपनी भूख से
आज स्वतंत्रता दिवस की
पूर्व संध्या पर
अभी इक ऊँची पहाड़ी पे हूँ
यहाँ दिखा है एक फूलझुक कर देख रहा हूँ उसमें
तुम्हारा रंग
और नासपुटों में जा रही है
तुम्हारी खुशबू